मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Fire in Rewari: धारूहेड़ा में ऑटो रिक्शा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

On: August 29, 2025 8:51 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में ऑटो रिक्शा में लगी आग, बड़ा हादसा टला

धारूहेड़ा: शहर में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जैन मंदिर के पास खड़े एक ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग लगते ही लपटें इतनी तेज़ हो गईं कि देखते ही देखते पूरा ऑटो जलकर राख में बदल गया। घटना बबीता पत्नी सुरेश कुमार के घर के निकट हुई, जिनका यह ऑटो था।Fire in Rewari

आग बुझाने को किया प्रयास: बता दे कि वहा पर मौजूद लोगों ने तुरंत बाल्टियों और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग धारूहेड़ा को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन जब तक ऑटो रिक्शा काफी जल चुका था।Fire in Rewari

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा वालों को एक ओर वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा , जानिए कहां कहां होगा ठहराव

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।Fire in Rewari

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now