IGU Rewari में वीरवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। एमबीए विभाग के दो छात्रों का सस्पेंशन रोकवाने और पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा। कुलपति डॉ. असीम मिगलानी ने छात्रों से मुलाकात कर मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का ऐलान किया और फिलहाल दोनों छात्रों का सस्पेंशन वापस ले लिया गया।IGU
दरअसल, चार दिन पहले एमबीए विभाग में छात्राओं के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने पर विभाग ने दो छात्रों को निलंबित कर दिया था। लेकिन बाद में संबंधित छात्रा ने लिखित बयान देकर कहा कि उससे जबरन शिकायत लिखवाई गई थी और इन छात्रों ने उसके साथ कोई बदतमीजी नहीं की। इस पूरे विवाद के बाद विश्वविद्यालय में माहौल तनावपूर्ण हो गया।IGU

मामले को लेकर ABVP पदाधिकारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। ABVP नेता युधिष्ठिर धनखड़ और विनीत के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र एकजुट होकर विरोध जताने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुशांत ने झूठी शिकायत लिखवाकर छात्रों की छवि खराब की है।
कुलपति से मुलाकात के बाद छात्रों का सस्पेंशन वापस ले लिया गया, लेकिन ABVP नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक असिस्टेंट प्रोफेसर सुशांत के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय के दोनों गेट बंद कर दिए जाएंगे। संगठन ने विभाग से लिखित माफीनामा जारी करने की भी मांग उठाई है।

















