भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने प्रेस नोट के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का धन्यवाद करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।Deen Dayal Lado Laxmi Yojana
- Deen Dayal Lado Laxmi Yojana का उद्देश्य
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करना तथा बेटियों और माताओं के सम्मान को और ऊँचा उठाना हैDeen Dayal Lado Laxmi Yojana
भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से संकल्प रहा है कि समाज की आधी आबादी यानी हमारी माताएँ–बहनें आत्मनिर्भर हों और गर्व के साथ जीवन जी सकें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की है।Deen Dayal Lado Laxmi Yojana
इस योजना के अंतर्गत हमारी बेटियों और माताओं को दी जाने वाली प्रतिमाह ₹2100 की आर्थिक सहायता केवल एक राशि नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प है।Deen Dayal Lado Laxmi Yojana
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से घर–परिवार में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी।
बेटियों के सपनों को पंख मिलेंगे। Deen Dayal Lado Laxmi Yojana
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का नया आत्मविश्वास मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि जब बेटी मजबूत होगी तो परिवार मजबूत होगा, और जब परिवार मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
हमारी पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और आगे भी हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करती रहेगी।

















