मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Entertainment :मेघा मिटावा ने कविताओं और कहानियों के बाद गीत-संगीत की दुनिया में रखा कदम

On: August 28, 2025 1:05 PM
Follow Us:

Entertainment साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी कवयित्री और लेखिका मेघा मिटावा ने अब गीतकार के रूप में भी नया सफर शुरू किया है।Entertainment

 

अब तक उनकी दो पुस्तकें ‘शब्द शोर’ और ‘बचपन, प्रेरणा, शिखर’ काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों ने काफी सराहा है।

अपने हुनर को नई दिशा देते हुए मेघा मिटावा का हाल ही में लिखा हुआ गीत “फ़ना हुआ इश्क में उसके” हर आयु वर्ग के श्रोताओं के दिलों को छूने के लिए तैयार है। इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ में प्रसिद्ध गायक सुखीराम मंडा ने गाया है, जबकि इसका संगीत दीपक भाटिया ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: 8 व्यवस्थाओं पर बढाया शुल्क, यहां पढिए नए शुल्क

गाने की शूटिंग जयपुर (राजस्थान) में की गई है और इसमें स्वामी ध्यानशून्य जी महाराज ने अभिनय किया है। बताया जा रहा है कि यह गीत जल्द ही रिलीज होगा और श्रोताओं तक पहुंचेगा। साहित्य और संगीत के संगम से जुड़ा यह प्रयास मेघा मिटावा के बहुआयामी व्यक्तित्व को नई ऊँचाइयाँ देने वाला साबित हो सकता है

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now