चंडीगढ़/रेवाड़ी। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास उपलब्ध जनसंख्या के आंकड़े पुराने और अधूरे हैं। वर्ष 2017 में हुए सर्वे के अनुसार रेवाड़ी की जनसंख्या 1.87 लाख दर्ज की गई थी, जबकि आज की स्थिति इससे कहीं अधिक है।Political News
विधायक ने बताया कि केवल रेवाड़ी शहर में वोटरों की संख्या ही 1.15 लाख है। इसे दोगुना करने पर यह आंकड़ा 2.30 लाख तक पहुंच जाता है। इसके अतिरिक्त शहर में बिल्डरों द्वारा विकसित 15 से अधिक बड़ी कॉलोनियों में हजारों की संख्या में लोग रह रहे हैं। अगर इन आबादियों और आसपास के गांवों को भी शामिल किया जाए तो रेवाड़ी की जनसंख्या तीन लाख से ऊपर निकलती है। उन्होंने तर्क दिया कि इस आधार पर रेवाड़ी नगर निगम की सभी शर्तें पूरी करता है।Political News
विधायक की मांग पर जवाब देते हुए शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने भरोसा दिलाया कि सरकार निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही निर्णय लेगी। मंत्री ने बताया कि वर्तमान में रेवाड़ी की जनसंख्या करीब 2.29 लाख आंकी गई है। यदि आगामी जनगणना में यह संख्या तीन लाख या उससे अधिक होती है तो रेवाड़ी को नगर निगम बनाए जाने पर अवश्य विचार किया जाएगा।

















