मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: बावल में एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस केंद्र योजना पर कार्यशाला आयोजित

On: August 26, 2025 5:17 PM
Follow Us:
Workshop organized on Agri Clinic and Agri Business Center Scheme in Bawal

Highlight

  • विशेषज्ञों ने एग्री क्लिनिक, एग्री बिजनेस केंद्र व कृषि अवसंरचना निधि पर दी जानकारी
  • बैंक अधिकारियों ने योजनाओं से जुड़े विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
  • कृषि विभाग ने एटीएमए के तहत योजना को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया


Rewari News :  राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा कृषि महाविद्यालय, बावल में एग्री क्लिनिक और एग्री बिजनेस केंद्र (एसी एवं एबीसी) योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि पृष्ठभूमि वाले युवाओं को निजी कृषि एवं संबंधित सेवाओं से जोड़ना और उन्हें स्व-रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करना रहा।

यह भी पढ़ें  Accident in Rewari: जेतडावास गांव में छाया मातम, कार की बोडीकाट कर निकाले दोनो शव

बावल में एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस केंद्र योजना पर कार्यशाला आयोजित
बावल में एग्री क्लिनिक व एग्री बिजनेस केंद्र योजना पर कार्यशाला आयोजित

इस अवसर पर नाबार्ड गुरुग्राम के सहायक महाप्रबंधक जगदीश परिहार ने एसी एवं एबीसी योजना और कृषि अवसंरचना निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन बावल के निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एलडीएम रेवाड़ी राजीव रंजन कुमार और सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक रेवाड़ी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव यादव ने विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने और बैंक स्तर पर क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। एमएसएमई विभाग के करण सिंह ने पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास के लिए 11 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, जानें पूरी खबर

कृषि महाविद्यालय बावल के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने योजनाओं के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने नाबार्ड का धन्यवाद करते हुए बैंक अधिकारियों से क्रेडिट लिंकिंग में सहयोग का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रतिनिधि ने एटीएमए योजना के तहत हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now