Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा में ये ट्रेनें हुई रद्द

On: August 21, 2025 3:07 PM
Follow Us:

Train Canceled: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। बीकानेर रेल मंडल के चुरू-आसलू रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। इस कार्य का असर हरियाणा से होकर गुजरने वाली कुल 12 ट्रेनों पर पड़ा है, जिनमें से 8 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, 2 के रूट डायवर्ट और 2 को री-शेड्यूल किया गया है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के मुताबिक यह कार्य चुरू रेलखंड में समपार फाटक संख्या 155 ए पर हो रहा है। RUB का निर्माण सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, यात्रियों को कुछ दिन तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें

54789 (रेवाड़ी-बीकानेर)
28 अगस्त को केवल सादुलपुर तक चलेगी
सादुलपुर से बीकानेर तक रद्द

54790 (बीकानेर-रेवाड़ी)
28 अगस्त को केवल सादुलपुर से चलेगी
बीकानेर से सादुलपुर तक रद्द

14891 (जोधपुर-हिसार)
28 अगस्त को केवल चूरू तक संचालित
चूरू से हिसार तक रद्द

14892 (हिसार-जोधपुर)
29 अगस्त को केवल चूरू से रवाना होगी
हिसार से चूरू तक रद्द

14897 (बीकानेर-हिसार)
28 अगस्त को चूरू तक चलेगी
चूरू से हिसार तक रद्द

14898 (हिसार-बीकानेर)
29 अगस्त को चूरू से रवाना होगी
हिसार से चूरू तक रद्द

54604 (लुधियाना-चूरू)
28 अगस्त को हिसार तक चलेगी
हिसार से चूरू तक रद्द

54605 (चूरू-लुधियाना)
29 अगस्त को हिसार से चलेगी
चूरू से हिसार तक रद्द

दो ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव

रेलवे ने बताया कि 2 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 2 को री-शेड्यूल किया गया है। संबंधित ट्रेन नंबर और विवरण जल्द रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी अवश्य लें।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट , या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now