Breaking news: दिल्ली विकास की क्रांति की बनी साक्षी: पीएम मोदी

On: August 17, 2025 2:48 PM
Follow Us:
दिल्ली को बनाना है विकास का मॉडल, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी।

Breaking news:  PM Modi ने कहा, ‘थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा।

 

PM Modi  ने रविवार को दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन किया । हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है। बता दें इस नए एक्सप्रेसवे का सभी को लाभ मिलेगा।Breaking news

 

पूरे NCR के लोगों को फायदा होगा। Delhi विकास की क्रांति की साक्षी बनी। आज का INDIA  क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी DELHI  पर पड़ती है।Breaking news

DELHI  को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है… जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है।’Breaking news

PM Modi  आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं।

PM Modi  ने कहा, ‘हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से Delhi को बाहर निकालना कितना कठिन है।

 

CM Delhi  रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा। NCR  से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा। मुख्यमंत्री ने PM Modi  का आभार जताते हुए कहा है कि ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Delhi CM  ने कहा कि यूईआर-2 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। ये कॉरिडोर अलीपुर (एनएच-44) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (एनएच-48) तक जाएगा।Breaking news

PM

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now