Blood Donation Camp: धारूहेड़ा: जय बाबा सैयद ट्रस्ट की ओर से बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 100 से अधिक रक्तदाताओं ने अपने रक्त का दान कर मानवता की मिसाल पेश की।

ट्रस्टे के प्रधान गोविंद कुमार ने बताया कि नपा के उपचेयरमैन अजय जांगडा व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यज्ञ रामनिवास प्रजापत ने रक्तदाताओं को जय बाबा सैयद ट्रस्ट की ओर से सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। Blood Donation Camp

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। डॉ. संजय आर्य और अंजु कुशवाहा ने जानकारी दी कि यह शिविर ‘ जनसेवा भिवाड़ी’ के सहयोग से आयोजित किया गया।

आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान कई जिंदगियों को बचाने में सहायक होगा। रक्तदाताओं को जय बाबा सैयद ट्रस्ट की ओर से सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। Blood Donation Camp

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर पार्षद राजकुमार, राजू, सत्यानारायण आदि भी मौजूद रहे।

















