Breaking News: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को पिछले दो दिन बडी चाक चोबंद जारी है। सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इतना ही नही लगातार दो दिन भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया हैं
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हरियाणा से सटे इलाकों में पिकेट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ बसों की भी जांच की जा रही है।
दिल्ली और साथ लगते गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। Breaking News
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है तथा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के रास्ते वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी निजी वाहनों की सघन जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।Independence Day
पुलिस जवानों की ड्यूटी: सुरक्षा को लेकर एनसीआर में हरेक बोर्डर पर पुलिस जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है, जो संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।Breaking News
दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए हैं, जहां प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है।प
दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर पर अतिरिक्त चेक पॉइंट्स स्थापित किए हैं, जहां वाहनों के कागजात, चालक की पहचान और सामान की जांच की जा रही है।Breaking News
जानिए किन बाॅर्डर पर सख्ती
- गुरुग्राम: रजोकरी बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर, घिटोरनी बॉर्डर, बजघेड़ा बाॅर्डर, द्वारका एक्सप्रेसवे बाॅर्डर
- सोनीपत: सिंघू बॉर्डर, औचंदी बार्डर, दहिसरा बॉर्डर, लामपुर बॉर्डर
- फरीदाबाद: बदरपुर बॉर्डर
- झज्जर: ढांसा बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, झाडौदा बॉर्डर, जौंती बॉर्डBreaking News
- ड्रोन से निगरानी: डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि शहर में संवेदनशील स्थानों, मॉल्स, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।Independence Day
बता दे कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी की जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र भारी यातायात और आवागमन का केंद्र है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बडे वाहनो की एंट्री बंद होने पर हाईवे पर जाम जैसी हालत बनी हुई है।Independence Day

















