PM Modi इस दिन करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे और UER-II का उद्घाटन, दिल्ली का जाम से मिलगी मुक्ति

On: August 14, 2025 8:35 AM
Follow Us:
PM Modi इस दिन करेंगे द्वारका एक्सप्रेस-वे और UER-II का उद्घाटन, दिल्ली का जाम से मिलगी मुक्ति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी को एक नया तोहफा देने वाले है। राष्ट्रीय राजधानी में नए रिंग रोड के रूप में विकसित अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर-दो) एवं द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। समारोह का आयोजन रोहिणी में हेलीपैड के नजदीक किया जाएगा। उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री रोड शो भी कर सकते हैं।PM Mod

जानिए क्या होगा फायदा: दिल्ली के भीतर कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से एयरपोर्ट की तरफ या गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन यूईआर-दो से सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएंगे। इतना ही नहीं इसके चलते डेढ़ से दाे घंटे का सफर केवल 20 से 25 मिनट में तय होगा। फिलहाल दिल्ली के विभिन्न इलाकों से होते हुए वाहन एयरपोर्ट या गुरुग्राम की तरफ पहुंचते हैं।PM Mod

तीन साल पहले हुई थी घोषणा:बता दे कि लंबे समय से दिल्ली में नया रिंग रोड बनाने की मांग चल रही थी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीन साल पहले यूईआर-दो बनाने की घोषणा की थी। यह भी कहा था कि वर्ष 2025 में चालू कर दिया जाएगा। घोषणा के अनुरूप ही इसे इस सही समय पर ही चालू कर दिया जा रहा हैंPM Mod

 

गुरुग्राम-सोहना हाईवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जुड़ा है। इस तरह यूईआर-दो के चालू होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे दो भाग में बांटकर बनाया गया है। गुरुग्राम भाग का उद्घाटन प्रधानमंत्री पिछले साल कर चुके हैं। दिल्ली भाग का काम बच गया था जो दो महीने पहले पूरा हो गया।PM Mod

द्वारका एक्सप्रेसवे की न केवल सीधी कनेक्टिविटी एयरपोर्ट से है बल्कि यह दिल्ली-जयपुर हाईवे से सीधे जुड़ा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे से केएमपी एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे सीधे जुड़ा है।

समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित दिल्ली के सभी सांसद के साथ ही गुरुग्राम एवं सोनीपत के सांसद मौजूद रहेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now