Dharuhera News : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के होटलों, गेस्ट हाउसों और झुग्गी-झोपड़ियों में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ठहरने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड खंगाला और संदिग्ध लोगों की पहचान की।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और कस्बे में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने किरायेदारों और होटल मैनेजमेंट को निर्देश दिए कि वे ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।Dharuhera News
पुलिस का कहना है कि आगामी 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।Dharuhera News

















