Breaking News: हरियाणा में एक बार फिर किसान विरोध प्रदर्शन करने जा रहे है। इसी को लेकररेवाड़ी में किसान 13 अगस्त को MSP गारंटी कानून समेत अन्य मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालें तथा इसी दिन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। रविवार किसानो ने नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बावल में लिया फैसला: बता दे समस्याओं से परेशान होकर किसान यूनियन की बैठक में अध्यक्ष रामकिशन महलावत की अगुवाई में हुई। बैठक में कहा कि समय पर खाद और बिजली न मिलने तथा MSP की गारंटी न होने से किसानों में नाराजगी है। इसी को लेकर किसान बडा आंदोलन करने जा रहे है।Breaking News
जीरो टैरिफ से बर्बाद होंगे किसान: रामकिशन महलावत ने कहा कि किसानों के लिए चिंता का विषय है कि सरकार अमेरिका के दबाव में कृषि क्षेत्र में जीरो टैरिफ पर विचार कर रही है। यह लागू होता है तो अमेरिका का खाद्यान्न इंडिया में आएगा, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।
यहां के किसानों को स्थिति खराब हो जाएगी। किसानों को पहले ही एमएसपी की गारंटी नहीं मिल रही है। ऐसे में सरकार को ज्ञापन के माध्यम से पहले ही चेताया जाएगा तथा फिर से विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया जाएगा।

















