Rain Alert: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। रक्षाबंधन पर्व पर दिनभर बारिश हुई। कहीं ज्यादा ता कहीं कम बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आईएमडी ने एक बार फिर हरियाणा व एनसीआर में खराब बारिश होने की चेतावनी दी है। सबसे अहम यह है हरियाणा के 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी है।
हालांकि सुबह सवा 11 बजे तक के लिए 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में तेज बारिश जारी है। Rain Alert
जानें कल कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जिस कारण इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।Rain Alert
रविवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
यहां होगी तेज बारिश: बता दे कि हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है।

















