BDI Sunshine City Bhiwadi: कानून और प्रशासन बिल्डरों के सामने बेबस !

On: March 21, 2026 11:00 PM
Follow Us:
BDI Sunshine City Bhiwadi

BDI Sunshine City Bhiwadi: पिछले कई सालों से BDI Sunshine City भिवाडी के लोग बिल्डर द्वारा किए गए अवैध कब्जों से परेशान हैं। मुख्यतः सोसाइटी से बाहर जाने वाले रास्ते, क्लब हाउस और पार्किंग एरिया पर बिल्डर ने जबरन कब्जा कर रखा है। निवासियों ने कई बार BIDA (Bhiwadi Industrial Development Authority) में शिकायत दर्ज करवाई और यहां तक कि राजस्थान के मुख्य सचिव ने भी मामले में संज्ञान लिया।

 

लगातार शिकायतों और आदेशों के बाद, आखिरकार BIDA और अवैध अतिक्रमण नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुँची। निवासियों में एक उम्मीद जगी कि अब उन्हें वर्षों से चल रहे अन्याय से मुक्ति मिलेगी। टीम के साथ बुलडोजर भी लाया गया था, जिससे लगा कि अब सख्त कार्रवाई होगी।BDI Sunshine City Bhiwadi

लेकिन यह कार्रवाई महज़ एक दिखावा बनकर रह गई । कुछ नाम मात्र की तोड़फोड़ करके अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। जब उनसे पूछा गया कि वास्तविक कार्रवाई क्यों नहीं की गई, तो कभी बुलडोजर खराब होने का बहाना बनाया गया और कभी मेले में व्यस्तता का हवाला दिया गया।

BIDA BDI BHIWADI 2

 

इस दौरान, मीडिया कर्मी ने जब इस मामले की कवरेज करनी चाही, तो बिल्डर और अधिकारियों की बदतमीजी का सामना करना पड़ा। उसे यह तक कह दिया गया कि “हर कोई गले में कैमरा डालकर पत्रकार बन जाता है” और कवरेज करने से जबरन रोका गया।*

निवासियों ने इस रवैये पर गहरा आक्रोश जताया और खुद को ठगा और लूटा हुआ महसूस किया। उनका कहना है कि “हमने कानून के रास्ते न्याय माँगा, लेकिन हमें बस आश्वासन और ड्रामा ही मिला।”

अब सवाल यह है कि क्या कानून और प्रशासन बिल्डरों के सामने बेबस है? क्या आम जनता को न्याय सिर्फ फाइलों में ही मिलेगा?

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now