Haryana Crime: थाना कसौला पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्र कुमार निवासी गांव पाली उर्फ हनुमान गंज जिला महाराजगंज यूपी व विकास राही निवासी मोहल्ला ब्रजवासी बस्ती भिवानी के रूप में हुई है।
बता दे कि सुबह सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड बनीपुर चौक के पीछे झुग्गियों के पास दो लोग सरेआम जुआ खेल रहे है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम महेंद्र कुमार निवासी गांव पाली उर्फ हनुमान गंज जिला महाराजगंज यूपी व विकास राही निवासी मोहल्ला ब्रजवासी बस्ती भिवानी बतलाया।Haryana Crime
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक बैग, पर्ची, लिफाफे व 1400 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
















