Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी महेश्वरी के पास एक स्कूल में रह रहे राजस्थान के श्रमिक ने अपनी पत्नी की ईंट-पत्थर और लात-घूसों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक राजस्थान के तिजारा के सिलारपुर का रहने वाला हैं सबसे अहम बता है यह कि युवक ने करीब डेढ़ साल पहले ही दूसरे समुदाय की युवती से लव मैरिज की थी। हालांकि दोनो ही शादी शुदा है तथा दोनो के पहले बच्चे भी है।

बेरहमी स हत्या: अरोपित हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया और मृत पड़ी पत्नी के पास अपनी 8 महीने की बच्ची को रोता हुआ छोड़ गया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब स्कूल में काम करने वाला एक कर्मचारी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां पर पहुंचा। वहां महिला का शव चारपाई पर पड़ा था और बच्ची पास ही बैठी रो रही थी। Haryana crime
दीवार पर मिला नोट: आरोपी ने दिवार पर एक प्रेस नोट लिखा है जिसमें साफ जाहिर है उसकी पत्नी पर चरित्र पर शक जाहिर किया है। शक्ति व हरिओम पर बरबाद करने का आरोप लगाया है।

आज होगा पोस्टमार्टम: सूचना के बाद डीएसपी, सेक्टर छह थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने सुनील के परिजनों को सूचना दे दी है।

















