Haryana Crime: रेवाड़ी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

On: August 5, 2025 4:40 PM
Follow Us:
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में तैनात एक पटवारी को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Haryana Crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बडी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में तैनात एक पटवारी को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। काबू किए पटवारी शमशेर पर एक ग्रामीण से जमीन से संबंधित दस्तावेजों को ठीक कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीन ने बताया कि गांव बालावास निवासी एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से अपने जमीन से जुड़े दस्तावेजों को ठीक करवाने के लिए पटवारी शमशेर के चक्कर काट रहा था। लेकिन पटवारी ने काम करने के बदले 11 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर काम में देरी करने की धमकी दी। परेशान होकर व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की, जिसके बाद ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।Haryana Crime

शिकायतकर्ता को तय राशि के साथ पटवारी के पास भेजा गया और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की गई। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को रेवाड़ी स्थित एसीबी कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है।

एसीबी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले भी ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now