Haryana crime: रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर बेसुध हालत में मिले व्यक्ति (65)की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके दाएं हाथ पर अंग्रेजी में HK JAKHAR लिखा हुआ है।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता जीआरपी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 30जुलाई को स्टेशन परिसर में एक नामालूम व्यक्ति की तबीयत खराब होने के कारण किसी राहगीर द्वारा एम्बुलेंस को फोन कर रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
बेसुध हालत में मिले व्यक्ति को डॉक्टर ने प्रथम उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। ईलाज के दौरान व्यक्ति को होश नहीं आया और 3 तारीख को उसकी रोहतक पीजीआई अस्पताल में मौत हो गई।
जिसके दाएं हाथ पर अंग्रेजी में HK JAKHAR एचके जाखड़ लिखा हुआ है मृतक की अब तक पहचान ना हो पाए है। मृतक का लंबा चेहरा, हल्की दाढ़ी रखी है लोगों का मानना है वह कई दिनों से रेलवे स्टेशन नजर आता था पुलिस व्यक्ति की पहचान करवाने की कोशिश में लगी हुई है मृतक के शव को रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है

















