Rewari News: अस्पताल बनाने की मांग क़ो लेकर खटावली मे निकाला कैंडल मार्च

On: March 21, 2026 11:01 PM
Follow Us:
खटावली में कैंडल मार्च के जरिए जनजागरण, भगवानपुर अस्पताल संघर्ष को मिला ग्रामीणों का समर्थन

Rewari News: भगवानपुर गांव में प्रस्तावित अस्पताल को लेकर चल रहे संघर्ष को ग्रामीणों का समर्थन लगातार मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार रात खटावली गांव में जनजागरण अभियान के तहत एक कैंडल मार्च निकाला गया और उससे पूर्व जनसभा का आयोजन हुआ। इस दौरान रामगढ़ भगवानपुर पंचायत और संघर्ष समिति के प्रतिनिधि खटावली पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

खटावली में कैंडल मार्च के जरिए जनजागरण, भगवानपुर अस्पताल संघर्ष को मिला ग्रामीणों का समर्थन
खटावली में कैंडल मार्च के जरिए जनजागरण, भगवानपुर अस्पताल संघर्ष को मिला ग्रामीणों का समर्थन

सभा को संबोधित करते हुए भगवानपुर के सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कहा कि अस्पताल के नाम पर गांव के साथ छलावा हुआ है। गांव से न केवल अस्पताल के लिए बल्कि शहर में पीने के पानी के लिए डीघ बनाने हेतु 10 एकड़ अतिरिक्त जमीन भी ली गई, बावजूद इसके अब अस्पताल को कहीं और शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है। खटावली के सरपंच लखीराम ने भी भगवानपुर को अस्पताल के लिए उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र चारों ओर से अच्छी कनेक्टिविटी रखता है।

कैंडल मार्च में खटावली के सरपंच लखीराम समेत रोहतास पंच, शिवदीप, धर्मपाल, पूर्ण सिंह, बंटी, नीटू ब्लॉक समिति सदस्य, सतीश, करतार सिंह, संदीप कुमार, रविन्द्र, संतोष देवी, ममता, सरोज, रोशनी, प्रिया, मूर्ति देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। रामगढ़ भगवानपुर से संघर्ष समिति के सदस्य अनिल कुमार, रोशन लाल, तेज सिंह, नरेश कुमार, बिरेंद्र फौजी, देवेंद्र सिंह, सुधीर एडवोकेट, शेर सिंह, अशोक कुमार, लोकेश एडवोकेट भी उपस्थित रहे।

जनसभा के माध्यम से ग्रामीणों ने अस्पताल के निर्माण की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई और सरकार से मांग की कि भगवानपुर की पूर्व स्वीकृत भूमि पर ही अस्पताल का निर्माण कराया जाए।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now