Haryana News: CM नायब सैनी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब हटाए जाएंगे ये कर्मचारी

On: August 4, 2025 6:04 PM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में पांच साल से कम समय से कार्यरत उन कच्चे कर्मचारियों को हटाने योजना तैयार की है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिल गई है।

होगी स्थाई भर्ती: बता दे हरियाणा सरकार की ओर से इन्हें हटाकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से स्थाई नियुक्ति की जानी हैै क्यों कि सभी विभागों को पांच साल से कम सेवाकाल वाले कच्चे कर्मचारियों को हटाया जाना हैं इन पदों की सूची हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के लिए कहा गया है ताकि इन पदों को स्थाई भर्ती से भरा जा सके। Haryana News

आदेश जारी: बता दे कि इस संबंध में कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं। प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम तथा आउटसोर्सिंग पा ललिसी पार्ट वन और पार्ट टू के तहत करीब 50 हजार कच्चे कर्मचारी हैं जिन्हें अनुबंध पर कार्य करते हुए पांच साल से कम समय हुआ है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now