Rewari News: धारूहेड़ा के राजकीय वमा विद्यालय में शनिवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत प्राचार्य व आरडब्ल्यूए सेक्टर 4 के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। टीम ने विद्यालय परिसर 11 जगह त्रपाँच पॉम के पौधे रोपे गए।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें पौधों के महत्व, उनसे प्राप्त होने वाले लाभ एवं मानव जीवन में उनके परस्पर अस्तित्व की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि हमें अपने घर, विद्यालय एवं आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने की आदत डालनी चाहिए।Rewari News
स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है । इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य सुलेंद्र जी, प्रवक्ता रामअवतार, अनिल कुमार, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, अमरजीत एवं महेश कुमार डीपी आदि मौजूद रहे।

















