मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News : हरियाणा कैबिनेट की आज होगी अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

On: August 1, 2025 9:00 AM
Follow Us:

Haryana News:  हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है।

 

*हरियाणा कैबिनेट की आज होगी अहम बैठक*

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी कैबिनेट की बैठक*

 

कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लग सकती हैं

 

अगस्त के आख़री सप्ताह में मॉनसून सत्र बुलाया जा सकता है

 

कैबिनेट की बैठक में अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में रेट रिवाइज के फैसले पर लग सकती है मुहर

 

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में इतने साल से चल रहा था आबादी के बीच चल रहा था खतरनाक कारोबार

अफोर्डेलबल हाउसिंग स्कीम में रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने की तैयारी है

 

इसके अलावा पूर्व विधायकों के मेडिकल भत्तों से संबंधित प्रस्ताव पास कर उन्हें राहत दी जा सकती है

 

इसके साथ ही महिला बाल विकास विभाग में सर्विस रूल में संशोधन का प्रस्ताव रखा जा सकता है

 

इसमें आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने को लेकर कैबिनेट मुहर लगा सकती है

 

रिहायशी इलाकों के नर्सिंग होम को नियमित किए जाने का भी फैसला हो सकता है

यह भी पढ़ें  Haryana सरकार 1.20 लाख कर्मचारियो को बडा तोहफा

 

कैबिनेट में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे पांच साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित करने के लिए मानक संचालन प्रणाली (एसओपी) पर मुहर लग सकती है

 

इसके साथ ही लाडो लक्ष्मी का लाभ महिलाओं को देने के लिए नियम तय किए जाने पर भी चर्चा हो सकती है

 

कैबिनेट में रेत,बजरी और पत्थर की रायल्टी दरों में संशोधन पर भी मुहर लग सकती है

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now