Haryana News: हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

On: July 30, 2025 9:57 AM
Follow Us:
Haryana News: Good news for the women of Haryana, CM Saini made a big announcement

Haryana News: हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को कल्याणकारी योनजाओं को कोथली भेंट की।

1. ‘लाडो सखी’ योजना की शुरुआत: बेटी जन्म पर ‘लाडो सखी’ (आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, ANM) को ₹1,000 प्रोत्साहन राशि। गर्भवती महिलाओं की देखभाल और प्रसव में सहयोग।

2. ‘बढ़ते कदम – डिजिटल बाल कार्यक्रम’ का शुभारंभ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की देखभाल और शिक्षा में सहायता।

3. छात्राओं को ‘Do-it-yourself kits’: 10,000 छात्राओं को स्वरोजगार प्रेरणा हेतु किट वितरण। कम उम्र से उद्यमिता में रुचि को बढ़ावा।

4. महिला स्टार्टअप सहायता योजना: महिला उद्यमियों को ₹50,000 से ₹1 लाख तक की वित्तीय सहायता। हरियाणा स्टार्टअप नीति में 50% स्टार्टअप्स महिलाओं के नेतृत्व में।

5. महिला उद्यमिता मंच की स्थापना: नीति आयोग के सहयोग से ‘हरियाणा स्टेट चैप्टर’। 700 से अधिक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, फंडिंग व बाजार सहायता।

6. रिवॉल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश: ₹14.26 करोड़ की राशि के चेक वितरित (जुलाई 2025 तक)।

7. ‘रूरल मार्ट्स’ की चाबियाँ सौंपना: 6 जिलों के स्वयं सहायता समूहों को ग्राम दुकानों की चाबी प्रदान।

8. ‘श्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह’ पुरस्कार: प्रथम स्थान: ₹1 लाख, द्वितीय स्थान: ₹50,000, तृतीय स्थान: ₹25,000।
– राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार: ₹3 लाख की पुरस्कार राशि।
– उत्कृष्ट महिला शिल्पकार पुरस्कार: ₹3 लाख की पुरस्कार राशि।
– सांत्वना पुरस्कार: ₹51,000 के 12 पुरस्कार।

9. प्रदेशभर में 131 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन। महिलाओं के लिए गीत, भजन, नृत्य आदि सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच।

तीज पर भाई की कोथली की परंपरा को निभाते हुए नायाब सरकार “विरासत भी, विकास भी” की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस और नॉनस्टॉप प्रयास कर रही है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now