New Highway: हरियाणा से अलवर तक बनेगा फोरलेन Highway, 480 करोड़ की आएगी लागत

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:
New Highway: Four-lane highway will be built from Haryana to Alwar, it will cost Rs 480 crore

New Highway: हरियाणा के नूंह वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नूंह-अलवर हाईवे को फोरलेन बाने की तैयारियां शुरु हो चुकी है। सितंबर महीने से इसका निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।

440 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत

नूंह- अलवर नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में हाईवे को 4 लेन बनाया जाएगा। इसके बाद नूंह से मालब और गांव भादस में प्रस्तावित बईपास का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। सरकार ने इस परियोजना के लिए 440 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इनमें से 310 करोड़ रूपये फोरलेन बनाने पर खर्च किए जाएंगे। जबकि 130 करोड़ रुपये बाईपास के निर्माण में खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के अनुसार फिलहाल पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगाया गया है दूसरे चरण के लिए बाद में टेंडर लगाया जाएगा। वर्तमान में नूंह -अलवर हाईवे टू-लेन का है और लंबे समय से इसे फोरलेन बाने की मांग चल रहीथी जो अब पूरी होगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now