HARYANA NEWS: हरियाणा के जिला रेवाड़ी वालों के बडी खुशी की खबर है। जिला रेवाड़ी के 10 गांवों कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएंगें। इस केंद्रो पर 71.09 लाख रुपये की आएगी
आज होगा शुभारंभ : एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस अवसर पर 71.09 लाख रुपये की लागत से जिला के 10 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा।HARYANA NEWS
हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार 28 जुलाई को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस अवसर पर 71.09 लाख रुपये की लागत से जिला के 10 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा।HARYANA NEWS
इन केंद्रों में ग्रामीण महिलाएं फ्री समय में नाच-गान कर मनोरंजन करेंगी। इस केंद्र जहां महिलाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी, तो वहीं इन केंद्रों में अन्य ग्रामीण भी लोकगीत व लोक कलाओं का लुत्फ उठा सकेंगे। जिसके लिए इन केंद्रों में दर्शकों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
इन सभी पंचायतों में विभाग के पुराने व वर्षों से बदहाल पड़े भवनों को चिह्नित किया गया था। उसमें ढोलक, नगाड़ा व अन्य वाद्ययंत्र रखे जाएंगे। इसके साथ ही वहां पर विभाग की ओर से संगीत सुनने वालों के लिए भी व्यवस्था की गई है। यहां पर ग्रामीण बालक, पुरुष व बुजुर्ग संगीत सुनकर उनका लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए जिला पंचायत विभाग ने सारी तैयारियां कर ली हैं।
जानिए कहां कहां बनेगें केंद्र: जिला रेवाड़ी के गांव पावती, धामलावास, कुण्डल, पीथड़ावास नारायणपुर, जाहिदपुर, मालाहेड़ा, बवाना गुर्जर, , बुढ़ानी व गोकलगढ़ में महिला सांस्कृतिक केंद्र खुलेंगें। इन महिला संस्कृति केंद्रों को जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से रेवाड़ी की संस्कृति व ग्रामीण परिवेश के लोकप्रिय गीतों के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए बनाया जा रहा है।

















