मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

New Rules From August 1: यूपीआई यूजर्स ध्यान दें! 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

On: July 28, 2025 8:19 AM
Follow Us:
New Rules From August 1: UPI users pay attention! These 5 big rules will change from August 1

New Rules From August 1: अगर आप यूपीआई यूजर है तो आपके लिए काम की खबर है। अगस्त का महीना शुरु होने वाला है। 1 अगस्त 2025 से देश में UPI से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होगा। ऐसे में फोनपे, गूगलपे, या पेटीएम जैसे ऐप्स से रोजाना पेमेंट करने वालों को ध्यान देने की जरूरत है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया UPI को और तेज सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नए नियम ला रही है।

बैलेंस चेक करने की लिमिट

यह भी पढ़ें  Haryana Congress Candidate: बडा सवाल, क्या इन सीटो से टिकट काटने से कांग्रेस को होगा फायदा

1 अगस्त से यूजर्स 1 दिन में अपने यूपीआई ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर सकेंगे। बार-बार बैलेंस चेक करने से सर्वर पर दबाव पड़ता है, जिससे ट्रांजेक्शन धीमा हो जाता है।

लिंक बैंक अकाउंट्स चेक करने की लिमिट

अभी यूजर्स किसी 1 -1 ऐप पर अपने फोन नंबर से जुड़े बैंक अकाउटों को दिन में मैक्सिमम 25 बार ही देख पाएंगे।

पेमेंट का स्टेटस चेक करना

यूजर किसी लेनदेन के मामले में पेमेंट का स्टेटस दिन में सिर्फ 3 बार ही देख पाएंगे। इन तीन अटेंप्ट में हर बार कम से कम 90 सेकंड का गैप होना चाहिए।

यह भी पढ़ें  Haryana BJP: पानीपत में BJP का बड़ा एक्शन, इन नेताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

Autopay ट्रांजेक्शन के मामले में

विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर Autopay ट्रांजेक्शन के लिए निश्चित समय सीमा होगी। 1 दिन में यह टाइमिंग सुबह 10 बजे से पहले , दोपहर 1 से 5 बजे तक और रात साढ़े 9 बजे के बाद होगी।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now