Teej Festival: धारूहेड़ा: सावन के पावन माह में तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सोहना रोड पर जोहड पर रविवार तीज मेले का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।
मेंले में महिलाओं की भीड़ उमड़ी और झूले झूलते हुए लोकगीतों के माध्यम से हरियाली तीज का उल्लास व्यक्त किया। Teej Festival

आरडब्ल्यूए प्रधान नरेद्र यादव ने बताया कि सेक्टर चार में महिलाओ ने डीजे परा तीज के गीत गाये तथा डांस किया। इस मौके पर महिलाओं ने मेहंदी रचाई, गीत-गाए और झूले डालकर त्योहार की परंपरा निभाई। युवतियों और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

जिन्होंने मेले में लगे झूलों, खिलौनों और खाद्य स्टाल्स का आनंद लिया। तीज पर्व पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा और पूजा-अर्चना की।

आरडब्ल्यूए एम2के काउंटी प्लॉट्स में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेंद्र शर्मा और महिला समिति में श्रीमती दया और श्रीमती इंद्रा ने पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया।

पुलिस रही तैनात: मेले में सुरक्षा को लेकर सेक्टर छह पुलिस बल तैनात रहा। देर रात तक मेले में लोगो ने खूब लुप्त उठाया।


















