Haryana News: हरियाणा के सिरसा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सिरसा जिले में शनिवार देर रात एक डॉक्टर के भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। उसके पड़ोसी ने उसे जमीन पर पटका और सीने पर बैठकर उसके सिर, चेहरे, हाथ और सीने पर तब तक हमला किया जब तक उसकी जान नहीं चली गई।
दोनों पड़ोसियों के बीच में बारिश से गिरी दीवार को लेकर झगड़ा हुआ था। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ने हत्या को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय बूटा सिंह के रूप में हुई है। वह सिरसा के पन्नीवाला मोरिका गांव के रहने वाले थे। यह गांव पंजाब की सीमा से सटा हुआ है। वहीं आरोपी का नाम संदीप सिंह है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने शराब पीकर झगड़ा किया था।
















