मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी में 28 जुलाई को होगी जिला परिवेदना समिति की बैठक, मंत्री विपुल गोयल करेंगे अध्यक्षता

On: July 26, 2025 5:54 PM
Follow Us:
dc REWARI

Haryana News: रेवाड़ी जिले के नागरिकों की शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आगामी सोमवार, 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे बाल भवन, रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल करेंगे।

इस संबंध में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कुल 12 परिवादों की सुनवाई की जाएगी, जिनमें से 8 नए और 4 पुराने, लंबित परिवाद शामिल हैं। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी रिपोर्ट और दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर उपस्थित होकर मामलों का सटीक समाधान सुनिश्चित करें ताकि लोगों को न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का जल्द निवारण हो।

यह भी पढ़ें  Haryana News: इंतजार खत्म, अब इन महकमों में होगी नई भर्ती ?

इस बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनका निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जिन शिकायतकर्ताओं के मामले सूचीबद्ध हैं, वे बैठक में समय पर उपस्थित रहें।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now