मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का टीचर गिरफ्तार

On: July 26, 2025 4:22 PM
Follow Us:
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है

Rewari Crime: धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ​शिक्षक की पहचान रेवाड़ी के रहने वाले सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

जानिए क्या है मामला: बता दे कि 24 जुलाई को एक निजी कंपनी में काम करने वाले एक छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहता हैं। उनकी बेटी क्षेत्र के एक गांव स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में 5 वीं कक्षा में पढ़ती है।Rewari Crime

यह भी पढ़ें  Rewari: मालाहेडा मकान पर गिरी बिजली, छत में हुआ छेद, बिजली उपकरण फूंके

23 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल में समय से पहले पहुंच गई थी। उस समय अन्य विद्यार्थी स्कूल में मौजूद नहीं थे। इस बाद स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बच्ची को अपने कार्यालय में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की।Rewari Crime

बच्ची की सहेली के दरवाजा खटखटाने पर शिक्षक ने उसे छोड़ दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने संलिप्त आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: खास स्टॉल पर नायब सैनी के उपहारों का मेला, पर्यटकों को मिलेगा खरीदने का मौका

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now