Haryana News: हरियाणा में सीईटी परीक्षार्थी की कार हादसाग्रस्त, 8 महीने की बच्ची समेत 4 लोग घायल

On: July 26, 2025 11:42 AM
Follow Us:
Haryana News: Car of CET candidate overturned in Haryana, 4 people including 8 month old girl injured

 

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को परीक्षा देने जा रही एक परीक्षार्थी की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में महिला, उसका पति, 8 महीने की बच्ची और देवर घायल हो गए। यह हादसा खरखौदा में नेशनल हाईवे 334 बी पर ड्रेन नंबर 8 के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को तुरंत खरखौदा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां 8 महीने की बच्ची , महिला और उसके देवर को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। महिला रेवाड़ी से परिवार के सदस्यों के साथ कार में परीक्षा देने के लिए सोनीपत जा रही थी।

 

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now