हरिद्वार से पैदल लाया गया पवित्र गंगाजल, नंदू गौशाला में गौ माता को अर्पित

On: July 24, 2025 6:41 AM
Follow Us:
गौ रक्षा दल और शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्यों ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर लाए गए पवित्र गंगाजल को गौ माता के चरणों में अर्पित किया।

धारूहेड़ा: नंदू गौशाला में एक विशेष आयोजन के तहत गौ रक्षा दल और शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्यों ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर लाए गए पवित्र गंगाजल को गौ माता के चरणों में अर्पित किया। इस श्रद्धा पूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और गौभक्तों की भी भागीदारी देखने को मिली।

गौ रक्षा दल और शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्यों ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर लाए गए पवित्र गंगाजल को गौ माता के चरणों में अर्पित किया।
गौ रक्षा दल और शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्यों ने हरिद्वार से पैदल यात्रा कर लाए गए पवित्र गंगाजल को गौ माता के चरणों में अर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। गौ रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह यात्रा गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से की गई। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उनके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

हरिद्वार से लाया गया जल न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह भाव भी दर्शाता है कि गौ सेवा के लिए किसी भी कठिनाई से पीछे नहीं हटेंगे।
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्यों ने भी इस अवसर पर समाज से अपील की कि वह गौ सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और गौ हत्या व अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now