Shivratri: धारूहेड़ा: महाशिवरात्रि पर बुधवार का शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालयो में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। भक्तों ने प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
बता दे महाशिवरात्रि पर बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। भक्तों ने भगवान शंकर की प्रतिमा पर बिल्व पत्र चढ़ाए। विवि विधान शिवलिंगों की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरो में सुबह से ही महिलाएं पूजा के लिए एकत्र हुईं। Shivratri
कई स्थानों पर कांवड़ में पवित्र जल लेकर आए शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सभी मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

















