CET Exam को लेकर रेवाडी में यहां बनेगा अस्थाई बस स्टैंड

On: July 23, 2025 7:57 AM
Follow Us:
Haryana Roadways

CET Exam:  हरियाणा में CET एग्जाम 26 व 27 जुलाई को है। हरियाणा CET एग्जाम के लिए दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को के लिए रेवाड़ी में नई अनाजमंडी को 2 दिन के लिए रेवाड़ी की बिठवाना की अनाज मंडी बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसक लिए परीक्षा केंद्रों काे चिन्हित कर उनके लिए 11 रूट बनाए गए हैं। इन्हीं रूट के हिसाब से नई अनाजमंडी में 11 बूथ बनाए जाएंगे, जहां पर बसें खड़ी होंगी।

हरियाणा रोडवेज जीएम प्रदीप ने बताया कि बिठवाना अनाजमंडी के अस्थाई बस स्टैंड में ठीक उसी तरह से बूथ मिलेंगे, जिन पर सेंटर और स्कूल नाम के अलावा कोड पर लिखा होगा। युवा अपना सेंटर का नाम देखेंगे और उस बस में सवार हो जाएंगे। CET Exam

रेवाड़ी के बिठवाना गांव की नई अनाजमंडी 26 व 27 जुलाई को बस स्टैंड के तौर पर नजर आएगी। हरियाणा CET एग्जाम के लिए दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को जहां पर उतारा जाएगा। वहां से प्राइवेट स्कूलों की बसें मौजूद रहेंगी। जो उन्हें संबंधित सेंटर तक पहुंचाएंगी।

जो बसें महेंद्रगढ़ जिले से युवाओं को लेकर रेवाड़ी आएंगी, वो अभ्यर्थियों को उतारने के बाद सेक्टर 18 में पार्किंग के लिए चली जाएंगी।

HARYANA ROADWAY GM PARDEEP18 हजार युवा देंगे परीक्षा: रेवाड़ी शहर में CET एग्जाम के लिए ​​​​​​​70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर हर शिफ्ट में करीब 18 हजार युवा परीक्षा देंगे। इस बार महेंद्रगढ़ जिले के युवाओं का केंद्र रेवाड़ी में दिया गया है। वहीं रेवाड़ी के युवा परीक्षा के लिए झज्जर और गुरुग्राम जाएंगे।CET Exam

प्रदीप, हरियाणा रोडवेज जीएम REWARI

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now