Haryana Crime: हरियाणा के हांसी जिले की भाटिया कॉलोनी में एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। वह फिलहाल आपके में रह रही थी। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसे हत्या का पता चला। महिला ने बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम व डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे।
सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब उसकी मां छत पर उसे उठाने के लिए गई तो देखा कि वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana Crime
डीएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते करीब 10 साल से अपने पति से अलग मायके में रहती थी। दो महीने पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रही थी।Haryana Crime

















