Breaking news: हरियाणा के नारनौल में एक बडा मामला सामने आया है। नारनोल के महिला थाने से एक विवाद को लेकर हरियाणवी डांसर सपना शर्मा और उनके ससुराल वाले आपस में भिड़ गए। डांसर सपना ने आरोप लगाया है कि उनकी सास ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
जानिए क्या है मामला: बता दे कि सपना शर्मा ने चार महीने पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत नारनोल महिला थाने में दी थी। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान देने के लिए थाने बुलाया था। Breaking news
सपना ने जांच अधिकारी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास सभी सबूत और वीडियो हैं, लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।Breaking news
बता दे कि सपना किसी सपना शर्मा ने 450 से अधिक गानों में काम किया है और 1,000 से ज्यादा स्टेज परफॉर्मेंस भी की हैं। नारनोल थाने में उसकी सुनवाई नहीं होने के चलते उसने प्रेस वार्ता की। सपना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने रोते हुए अपने मामले के बारे में बताया है।

















