Haryana News: हरियाणा में परिवार को भेजा 1.45 करोड़ का बिजली बिल, मुखिया को आया हार्टअटैक

On: July 19, 2025 8:07 AM
Follow Us:
Haryana News: Electricity bill of Rs 1.45 crore sent to a family in Haryana, head of the family got a heart attack

 

Haryana News: हरियाणा में बिजली विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है। जहां करनाल में बिजली निगम की गलती 1 परिवार पर भारी पड़ गई। बकाया बिल पर कनेक्शन काटे जाने पर परेशान परिवार को अब 1.45 करोड़ का बिल थमा दिया गया।

परिवार इसे ठीक करवाने के लिए निगम के ऑफिस पहुंचा तो अधिकारी ने बिजली मंत्री अनिल विज के पास जाने की सलाह दी। अफसरों ने कहा मंत्री के पास हल निकला तो ठीक, वरना कोई उम्मीद नहीं।

परिवार चक्कर काट रहा था कि जमीन कुर्क करने का नोटिस भी भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार नोटिस के बाद परिवार के मुखिया को हार्टअटैक आ गया। उनका कहना है कि पिछले डेढ़ साल से उनकी घर में बिजली नहीं है। यूपीएससी की तैयारी कर रही बेटी की पढ़ाई भी बंद हो गई है। कारोबार तक ठप हो गया है।

इस मामले में बिजली निगम के SDO का कहना है कि परिवार कोर्ट से बिजली बकाया बिल की कानूनी लड़ाई हार चुका है। निगम की एक गलती से ज्यादा बकाया बिल दिख रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now