मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां-कहां बरसेंगे बदरा?

On: July 18, 2025 8:05 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Rain alert in 10 districts of Haryana, see where will it rain today?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की सभांवना है। इनमें हिसार,सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल है।

इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari: श्रमिको को सरकारी योजनाओं के बारे किया जागरूक: वर्षा जैन

मानसून सक्रिय रहने का आज अंतिम दिन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रय़ागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली हवाएं मानसूनी हवाएं राज्य की ओर लगातार आ रही है।

इससे राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा राज्य में मानसून 18 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Viral News: पति विदेश में करता था नौकरी, ससुर के साथ रहती थी बहू, पत्नी अचानक हुई प्रेग्नेंट, फिर जो हुआ ये कांड

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now