Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत शामिल है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 16.07.2025 @ सुबह 7.50 बजे जारी… अगले तीन घंटों में करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित।

















