मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के दो कावंड़िए हरिद्वार में गिरफ्तार, वीडियो हो रहा वायरल

On: July 15, 2025 10:34 AM
Follow Us:
Haryana News: Two Kanwariyas from Haryana arrested in Haridwar, video going viral

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए युवकों ने चश्मे की दुकान पर तोड़फोड़ की। इन युवकों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक फतेहाबाद के कबीर बस्ती के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद से 8 से 10 युवक हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। इनमें से दो युवक मुकेस उर्फ काणा और मुकेस उर्फ झंडू हरिद्वार में हर की पौड़ी के अपर रोड पर शिव विश्राम गृह के पास चश्मे की दुकान में चले गए।

यह भी पढ़ें  SDM inspected fertilizer shop: एसडीएम ने किया कोसली में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण

यहां चश्मे देखने लगे। इसी दौरान उनकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों युवकों ने लाठी-डंडों से दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।

तोड़फोड़ का वीडियो भी वायरल

इस तोड़फोड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो हरद्वार पुलिस के पास पहुंचा। वीडियो के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने युवकों की तलाश कर उन्हें पकड़ लिया। इन युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126, 135 और 170 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, पहली बार रेड अलर्ट जारी

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now