Rewari News: धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की पहचान गोयल कॉलोनी गांव महेश्वरी निवासी विकास कौशिक के रूप में की है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है, जिसमें 155 बोतल देसी शराब और 13 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल हैं।Rewari News
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिवाड़ी मोड़ पर स्थित होटल शर्मा कोल्डड्रिंक पर विकास कौशिक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर सेक्टर-6 पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर छापेमारी की।Rewari News
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकास कौशिक के रूप में बताई। इसके बाद होटल की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
















