Haryaan crime: खंडहर में छिपे बदमाश को CIA रेवाड़ी ने दबोचा, अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तारी, जानलेवा फायरिंग की वारदात में था शामिल

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
खंडहर में छिपे बदमाश को CIA रेवाड़ी ने दबोचा, अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तारी, जानलेवा फायरिंग की वारदात में था शामिल

Haryaan crime: रेवाड़ी की सीआईए टीम ने एक खंडहर से एक वांछित अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गौरव, जो मोहल्ला कुतुबपुर का निवासी है, बीते दिनों रेवाड़ी में हुई फायरिंग और जानलेवा हमले की वारदात में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक, सीआईए टीम को 12 जुलाई को सूचना मिली कि खोल से कुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खंडहर मकान की छत पर एक संदिग्ध युवक बैठा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवक ने भागने की कोशिश में छत से छलांग लगा दी और घायल हो गया। इसके बावजूद टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।Haryaan crime

पुलिस ने आरोपी से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। आरोपी गौरव के खिलाफ थाना खोल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गौरव ने 26 जून को शिव कॉलोनी रेवाड़ी निवासी विजय कुमार के घर पर अपने साथी हेमंत उर्फ हांडी के साथ फायरिंग की थी। यह वारदात परिवार को जान से मारने की नीयत से की गई थी।Haryaan crime

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गौरव के खिलाफ पहले से रेवाड़ी, बावल, नारनौल, रामपुरा व माडल टाउन थानों में हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट व गैंबलिंग एक्ट जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गौरव से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और हथियारों की सप्लाई चैन के बारे में भी जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।Haryaan crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now