Haryana Weather Alert: हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

On: July 9, 2025 7:08 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert: Orange alert for rain in 11 districts of Haryana, know what will be the weather ahead

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बुधवार सुबह सोनीपत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकि जिलों में भी हल्की बारिश के आसार है।

मंगलवार को 8 जिलों में बरसात हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा में औसतन बारिश 111.1 mm दर्ज की गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

10 जुलाई को हरियाणा के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत के अधिकतर हिस्सों (50-75 प्रतिशत) में बारिश हो सकती है। 9 जिलों जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 25 से 50 फीसदी बारिश और 6 जिलों सिरसा, हिसार , फतेहाबाद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में बारिश के आसार है।

11 जुलाई को प्रदेश के 9 जिलों हिसार, पंचकूला, यमुनानगर, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 फीसदी बारिश और 13 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद व मेवात में बारिश की संभावना है।

12 जुलाई को हरियाणा के 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) और 8 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद व रोहतक में (25 प्रतिशत) में बरसात की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now