Haryana Weather Update: हरियाणा मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन घंटों में अंबाला समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 8.07.2025 @ सांय 3.00 बजे जारी… अगले तीन घंटों में सिरसा, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित।

















