Special Train: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, तिरूपति के लिए स्पेशल ट्रेन हुई शुरु

On: July 7, 2025 7:35 PM
Follow Us:
Special Train: Railway passengers are in for a treat, special train for Tirupati has started

Special Train: रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु तिरूपति-हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल वातानुकुलित रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 07717, तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.07.25 से 24.09.25 तक (12 ट्रिप) तिरूपति से प्रत्येक बुधवार को 23.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07718, हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.07.25 से 28.09.25 तक (12 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नूल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मडचेल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद,
बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्ना, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर,
नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 20 थर्ड एसी, 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now