Toll Tax Plaza: वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, बदल गया Toll टैक्स से जुड़ा ये नियम

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Toll Tax Plaza: Good news for drivers, this rule related to toll tax has changed

Toll Tax Plaza: नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों चालकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने टोल टैक्स के नियमों में बदलाव किया है। इसके बाद कुछ खास हाईवे पर टोल टैक्स में 50 फीसदी की कटौती हुई है। सरकार के इस फैसले से लोगों को राहत मिलेगी।

2 तरीके से होगी टोल टैक्स की गणना
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने टोल टैक्स के नए नियमों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को कम टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। नए नियमों के तहत टोल टैक्स की गणना अब 2 अलग-अलग तरीकों से की जाएगी।

NHAI के मुताबिक, अब नए नियमानुसार अगर हाइवे पर पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड होंगे, तो टोल की गणना 2 तरीकों से की जाएगी। इस नियम का सबसे ज्यादा फायदा एक्सप्रेसवे या लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को होगा।

पहला: संरचना की लंबाई को 10 गुना करके अन्य सड़क की लंबाई में जोड़ा जाएगा।
दूसरा: पूरी संरचना की लंबाई को 5 गुना करके दोनों में से जो भी कम होगा वही टोल की गणना का आधार बनेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now