Success Story: हरियाणा की ये महिला नेट फार्मिंग से खूब कमा रही नाम, लाखों में हो रही कमाई

On: March 21, 2026 11:17 PM
Follow Us:
Success Story: This woman from Haryana is earning a lot of name by doing net farming, earning in lakhs

Success Story: हरियाणा की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है। महिलाएं खेती में भी पुरुषों से कम नहीं है। आज हम आपको हरियाणा के कैथल के गांव कलासर की महिला किसान पूजा आर्या के बारे में बताने जा रहे हैं जो 4 एकड़ में नेट फार्मिंग के जरिए 25 से 35 लाख रुपये कमा रही है। पूजा ने आसपास की लोगों के लिए उदाहरण पेश किया है।

एक वक्त ऐसा भी था जब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपने गुजारा कर रहा था। लेकिन आज पूजा ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर खुद और अपने पूरे परिवार को मजबूत बना लिया है।

साल 2019 में की थी नेट फार्मिंग की शुरुआत
उन्होंने साल 2019 में नेट फार्मिंग शुरू की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी। उनके पति ने उन्हें महिलाओं के लिए दिए जा रहे नेट फार्मिंग की फ्री ट्रेनिंग के बारे में बताया। तब उन्होंने कैथल जाकर यह ट्रेनिंग करने की ठानी।

1 नेट हाउस से की थी शुरुआत
पूजा ने बताया कि शुरुआत में आर्थिक तंगी की वजह से उन्होने सिर्फ एक नेट हाउस लगाया था, लेकिन आज उनके पास 3 नेट हाउस है। उनके नेट हाउस में तैयार किया गया खीरा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और आसपास की मंडियों में बिकने के लिए जाता है। इसके लिए वह फोन पर ही आढ़तियों से बात करती हैं और फसल को मंडियों में भेज देती हैं।

कई बार हो चुकी हैं सम्मानित
इस सफलता के लिए उन्हें राज्यपाल, सीएम और जिला स्तर पर कई बार सम्मान मिल चुका है। वह कहती हैं कि महिलाएं भी अपने परिवार को सशक्त बना सकती है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक तीसरी और दूसरा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। बच्चों के लिए वह खुद खाना बना देती हैं. उसके बाद, खेतों में काम करने चली जाती हैं।, AI से तुरंत कटेगा चालान

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now