Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव पहाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतक के हाथ और मुंह एक चुन्नी से बंधे हुए थे। शव के पास से तेजधार वाला चाकू और चूड़ियां मिल है। घटना सोहना की अंसल पहाड़ियों की है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। मृतक की उम्र 22 साल से करीब बताई जा रही है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस वहां मौजूद गार्ड से पूछताछ कर रही है।
पहाड़ों के बीच युवक की शव को देखा
रविवार सुबह अंसल पर मौजूद सतीश जो अपनी ड्यूटी पर था। उसने पहाड़ों के बीच युवक को देखा। उसने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस का फोन नहीं लगा। उसके बाद उसने एक गाय चरा रहे युवक से पुलिस को फोन कराया और पुलिस को सूचना दी।
गार्ड ने बताया कि मृतक युवक के मुंह और हाथ को महिला की चु्न्नी से बांधा हुआ था। कुछ ही दूरी पर महिला की चूड़ियां भी मिली। ACP जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जो मौके का मुआयना कर रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अभी तक मृतक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

















