Haryana News: हरियाणा सरकार ने ठेका पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इन महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 आकस्मिक छुट्टियां दी जाएगी। पहले पूरे साल में सिर्फ 10 सीएल मिलती थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर सालाना 22 CL हो जाएगी। यह नई व्यवस्था मेडिकल लीव से अलग होगी। यानी महिला कर्मचारियों को पहले की तरह 10 दिन की मेडिकल लीव अलग से मिलती रहेगी।

HKRNL के तहत सभी महिला कर्मचारियों पर होगा लागू
यह नियम हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत नियुक्त सभी संविदा महिला कर्मचारियों पर लागू होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साइन से एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
संविदा कर्मचारियों में 30% महिलाएं
हरियाणा में करीब 1.28 लाख संविदा कर्मचारी कार्यरत है, जिनमें लगभग 30 फीसदी महिलाएं है। ये महिला कर्मचारी विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निकायों में सेवाएं दे रही है।

















